{"_id":"66283a327b31d8d2e1009695","slug":"hanuman-jayanti-celebrated-in-accordance-with-rituals-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116275-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधि-विधान से मनी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधि-विधान से मनी हनुमान जयंती
Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में विधि-विधान से हनुमानजी की जयंती मनाई गई। मंगलवार को इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग स्थित राम-जानकी मंदिर, थाने के सामने हनुमान मंदिर व डुमरियागंज मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल में सुबह 10 बजे से सुंदरकांड का पाठ व उसके बाद देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन