{"_id":"66dde749fc4b715ea5086bb4","slug":"hands-extended-to-help-the-victim-mp-and-sp-leader-met-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123760-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीड़िता की मदद को बढ़े हाथ... सांसद और सपा नेता ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीड़िता की मदद को बढ़े हाथ... सांसद और सपा नेता ने की मुलाकात
विज्ञापन
एंबुलेंस में दरिंदगी : अमर उजाला ने बयां किया था न्याय की लड़ाई के साथ बच्चों के भरण-पोषण की चुनौती से जूझ रही पीड़िता का दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार (सिद्धार्थनगर)। एंबुलेंस में अमानवीयता का शिकार हुई बांसी क्षेत्र की पीड़िता की मदद के लिए हाथ बढ़ने लगे हैं। रविवार को सांसद जगदंबिका पाल पीड़िता के घर पहुंचे और आर्थिक मदद देने के साथ ही न्याय दिलाने के लिए डीजीपी से वार्ता करने का भरोसा दिया। दूसरी तरफ खलीलाबाद के पूर्व सासंद और सपा नेता भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने तत्काल आर्थिक मदद देने के साथ ही पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च व्यक्तिगत रूप से उठाने का वादा किया।
रविवार के अंक में अमर उजाला ने दरिदों को सजा दिलाने के साथ मासूम बच्चों के लिए दो जून की रोटी के इंतजाम की चुनौती से जूझ रही पीड़िता का दर्द प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बता दें कि, बांसी क्षेत्र की महिला गंभीर रूप से बीमार पति को एंबुलेंस में लेकर लखनऊ से लौट रही थी। इस दौरान एंबुलेंस के ड्राइवर और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसके पति को लगा ऑक्सीजन मास्क निकाल कर फेंक दिया था और बस्ती के छावनी क्षेत्र में एंबुलेंस से फेंककर भाग गए थे। पति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
रविवार को सांसद जगदंबिका पाल पीड़िता के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कहा कि, दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। अगर पुलिस की लापरवाही सामने आई तो उन पर भी कार्रवाई होगी। सांसद ने 50 हजार की आर्थिक मदद दी। कहा कि, मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़िता को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से यथासंभव मदद दिलाने की मांग करेंगे। मामले की गंभीरता से जांच और दोषियों को सजा दिलाने के लिए डीजीपी से भी बात करेंगे। छावनी की पुलिस की लापरवाही से भी अवगत करवाएंगे। इस दौरान मनोज सिंह, प्रिंस ,भवानी सिंह, बृजेश साहनी, संजय साहनी, अजय साहनी आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भी पीड़िता के घर जाकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
पीड़िता के घर पर ही बयान दर्ज करे पुलिस
खलीलाबाद के पूर्व सांसद और सपा नेता भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने भी रविवार को पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आर्थिक सहायता प्रदान की। कहा कि, अफसोस की बात है कि घटना के इतने दिन के बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता को बयान के लिए लखनऊ बुलाया जा रहा है, पुलिस को घर पर ही बयान दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पीड़िता के बच्चे जब तक पढ़ेंगे खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस पांडेय ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, नहीं तो लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इस दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, डॉ. मोहम्मद वासिफ, एसपी दुबे, प्रेम मिश्र, व्यास पांडेय, गणेश त्रिपाठी, बृजेश चौबे आदि मौजूद रहे।