फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hand pump and water cooler broken at bus station, passengers upset

Siddharthnagar News: बस स्टेशन पर हैंडपंप और वाटर कूलर खराब, यात्री परेशान

Tue, 18 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hand pump and water cooler broken at bus station, passengers upset

विज्ञापन

- डुमरियागंज बस अड्डा के नवीनीकरण होने तक यात्रियों को सहनी पड़ेगी परेशानी
-बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंजए। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित परिवहन निगम का बस अड्डा पर पानी, सफाई व्यवस्था लचर होने के साथ बसों का अभाव है। बस स्टेशन पर हैंडपंप और वाटर कूलर खराब होने से लोगों को बोतल बंद पानी पीना पड़ रहा है।दरअसल डुमरियागंज में बस अड्डा के नवीनीकरण का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है।
बसों का अभाव होने के चलते यात्री मजबूरन अपनी मंजिल तय करने के लिए निजी बसों को तरजीह देने लगे हैं। एक तरफ जहां परिवहन निगम का राजस्व घट गया है, वहीं निजी बस मालिकों की चांदी हो गई है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की गिनी-चुनी बसें डुमरियागंज स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे में आती हैं। जिसमें से कई बसें खटारा स्थिति में पहुंच चुकी हैं, जो अपनी मंजिल तय करने में लंबा समय लगाने के साथ अक्सर रास्ते में ही बंद हो जाने पर धक्का देकर शुरू करना पड़ता है। डुमरियागंज बस अड्डा पर बस्ती डिपो की कई बसों के न जाने और सीधे मंदिर चौराहे से गंतव्य की तरफ चले जाने के कारण यात्रियों को असुविधा भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बसें स्टेशन पर आने के बजाय मंदिर चौराहा और कादीराबाद रोड होकर अपने रूट पर चली जाती हैं। बसों के इंतजार में बैठे यात्रियों को मायूसी हाथ लगती है। मजबूरन निजी बसों की से अधिक किराया देखकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
भीषण गर्मी में यात्रियों को डुमरियागंज बस स्टेशन पर बस पकड़ने के लिए आने के दौरान पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बस स्टेशन परिसर मे नगर पंचायत की ओर से लगाया गया वाटर कूलर एक वर्ष से खराब पड़ा है, वहीं परिसर मे लगा हैंडपंप भी एक महीने से खराब है। बस पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए बाजार से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।

---

बोले लोग

परिवहन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बस्ती डिपो की कई बसें मंदिर चौराहे से अपने गंतव्य रूट की ओर रवाना हो जाती हैं। स्टेशन पर बसों के इंतजार में बैठे यात्रियों को मजबूरन थक-हार कर निजी बस से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा है। चालक-परिचालक की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

- राजेश चौरसिया, यात्री, डुमरियागंज
---

परिवहन निगम की व्यवस्था डुमरियागंज में लचर है। रोडवेज की कई बसें स्टेशन पर नहीं आती हैं। साथ ही बस स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर लगा वाटर कूलर और हैंडपंप कई माह से खराब होने से बस अड्डा पर परेशानी होती है। इस पर उच्च अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।


- सूरज श्रीवास्तव, यात्री, डुमरियागंज
---

शिलान्यास के तीन माह बाद नहीं शुरू हुआ काम

डुमरियागंज नगर स्थित परिवहन निगम बस स्टेशन के प्रस्तावित निर्मित होने वाले भवन का शिलान्यास 3 माह पहले हुआ था और निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि 6 माह निर्धारित की गई थी। अभी तक बस स्टेशन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 1.55 करोड़ रुपये की लागत से डुमरियागंज बस स्टेशन का निर्माण और कायाकल्प होने से यात्री सुविधाओं में इजाफा होने के साथ परिवहन निगम की राजस्व मे भी वृदि होना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed