फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Half-finished building, transferred and stranded

अस्पताल की छत टपकती रही, हस्तांतरण पर जताई सहमरति

Thu, 03 Dec 2020 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Half-finished building, transferred and stranded
आधा-अधूरा भवन, हस्तांतरित कर फंसे
विज्ञापन

सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण, अब दामन बचा रहे अधिकारी
भवन हस्तांतरण के दो वर्ष बाद दिखाई दे रही खामियां
नवनिर्मित राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत नवनिर्मित जिले के छह राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों की दीवार के प्लास्टर उखड़ चुके थे और खिड़कियों में चौखट तक नहीं थी। बावजूद इसके विभाग के जिम्मेदारों ने कार्यदायी संस्था से भवनों के हस्तांतरण पर सहमति जता दी। दो वर्ष बाद बरसात के समय छत से पानी टपकने सहित अन्य खामियां नजर आईं। अब अधिकारी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर अपना दामन बचा रहे हैं।
उच्चाधिकारियों को प्रेषित रिपोर्ट के तथ्य चौंकाने वाले हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय की मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट योजना और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2018 में जिले में छह राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों का निर्माण हुआ। इसी वर्ष इन भवनों का हस्तांतरण हुआ। कार्यदायी संस्था से भवनों का प्रभार लेने के लिए होम्योपैथी चिकित्साधिकारी की ओर से (हैंडओवर) हस्तांतरण पर सहमति जताई गई। दो वर्ष बाद उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में नवनिर्मित चिकित्सालयों में तमाम खामियां गिनाई गई हैं। राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय नौगढ़ में आवागमन के लिए मार्ग नहीं होने, विद्युत कनेक्शन विहीन, पेयजल की सुविधा, शौचालय, खिड़कियां क्षतिग्रस्त, औषधि वितरण कक्ष में खिड़की नहीं है। हल्लौर में बरसात में चिकित्सालय भवन के छत पर पानी लगने से टपकने, विद्युतीकरण नहीं होने, शौचालय निष्प्रयोज्य, दीवार का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इटवा में आवागमन की असुविधा, बरसात में भवन पर पानी लगने, परिसर में पेयजल सुविधा नहीं है। बजहा में बरसात में छत से पानी टपकने की समस्या, खिड़कियों में फाटक का अभाव, विद्युुत कनेक्शन नहीं, औषधि कक्ष में खिड़की भी नहीं है। पल्टादेवी में भी छत टपकने के साथ ही दीवार का प्लास्टर गिरने, विद्युत कनेक्शन का अभाव है। कोल्हुई में सुलभ मार्ग नहीं होने से अब तक अस्पताल संचालित नहीं हो पा रहा है। आबादी से दूर होने से खिड़कियां और फर्श क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। बरसात के समय चिकित्सालय भवन मार्ग पर एक फीट पानी लगा रहता है।
विज्ञापन

सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों के अपूर्ण होने के बाद भी भवनों का हस्तांतरण लेने के लिए सीडीओ पुलकित गर्ग ने जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। दिए गए नोटिस में समस्त कार्य अपूर्ण के पश्चात ही हस्तांतरण लेने के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित राजकीय होम्योपैथी अस्पतालों में व्याप्त कमियों के बाद भी हस्तांतरित किए जाने के मामले में संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
एजाजुल हक खान, प्रभारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed