{"_id":"65d4f891bbe61af6cf033347","slug":"had-gone-to-take-exam-the-thread-of-life-was-broken-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113169-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गए थे परीक्षा देने, टूट गई जिंदगी की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गए थे परीक्षा देने, टूट गई जिंदगी की डोर
Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। कुदरत का फैसला भी कभी-कभी अजीबोगरीब होता है। सोमवार की देर शाम को गाजीपुर जिले के सादात रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से मौत का शिकार हुए अब्बास मेहंदी हल्लोर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर खेल शिक्षक अनुदेशक के पद पर तैनात था। अनुदेशक का कार्य करने के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं तथा महफिल मिलाद तथा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाते रहता था।
गाजीपुर में अब्बास मेहंदी 20 से 26 फरवरी तक बीएड की परीक्षा में शामिल होकर 27 फरवरी को वापस घर लौटने वाला था। अब्बास मेहंदी अपने पीछे अपने चार वर्षीय मासूम बेटे जैन तथा पत्नी शहला हसन को छोड़ गए हैं। अब्बास मेहंदी 6 भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनका मिलनसार और शांतिप्रिय स्वभाव हर किसी को भा जाता था।
खेल अनुदेशक की मौत पर शिक्षकों ने जताया शोक
डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्लौर में तैनात खेल अनुदेशक अब्बास मेहंदी के गाजीपुर के सादात स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घटना में मौत पर शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्र ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अरविंद कुमारए गणेश गौड़, प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्र, रिजवान अहमद, विवेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।