फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Had decided to die 21 years ago... now happy family in Delhi

Siddharthnagar News: 21 साल पहले मरने का कर लिया था इरादा...अब दिल्ली में खुशहाल परिवार

Sat, 30 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Had decided to die 21 years ago... now happy family in Delhi
सिद्धार्थनगर। यदि कोई एचआईवी संक्रमण है तो उन्हें छिपाने नहीं बल्कि बताने की आवश्यकता है ताकि सही समय पर इलाज शुरू हो सके और उसकी सेहत पर वायरस लोड बढ़ने का नुकसान न हो और वह अधिक समय तक जिंदगी जी सके।
विज्ञापन

संक्रमण के बारे परिवार और समाज को नहीं बताना है, बल्कि सरकारी अस्पताल में जाना है, जिंदगी की राह आसान हो जाएगी। ऐसी ही सफलता की कहानी है इटवा क्षेत्र में जन्म लेने वाली एक महिला की। वह 21 साल पहले एचआईवी संक्रमित हुई और अब दिल्ली में उसका भरा पूरा परिवार है।
विज्ञापन

साल 2003 में टीबी मरीज और हाई स्कूल की छात्रा की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई तो काउंसलिंग के दौरान उसने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि आप मुझे दवा न दो, मैं जान दे दूंगी। मैं जी कर क्या करूंगी और मुझसे कोई शादी नहीं करेगा और मैं अपनी बीमारी छिपाकर किसी लड़के को धोखा नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव लोगों के खुशहाल जीवन जीने की सफलता की तमाम कहानियां सुनाई गई। दवा हुआ तो उसने टीबी से जंग जीत ली और धीरे-धीरे इंटर की डिग्री भी हासिल की। एचआईवी फेमिली के शादी के एप पर उसकी फोटो और बॉयोडेटा डाला गया तो दिल्ली के एक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति ने शादी करने का प्रस्ताव दिया।

रिश्ता पसंद आया तो सिद्धार्थनगर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उन दोनों से एक बच्चा पैदा हुआ, एचआईवी निगेटिव है। वह दो माह पहले सिद्धार्थनगर आई थी और उन स्वास्थ्य कर्मियों को मिठाई खिलाने पहुंची, जिन्होंने उसे खुशी की जिंदगी की डगर पर चलने का हौसला दिया था। आईसीटीसी के काउंसलर राजमणि मिश्र बताते हैं कि कई ऐसे एचआईवी पॉजिटिव हैं, जो 1-20 साल से दवा ले रहे हैं। रोजगार भी कर रहे हैं, अपना परिवार आगे बढ़ा रहे हैं। खुशहाल जीवन जी रहे हैं, उनकी तबीयत गंभीर हो जाती है, जो लोग संक्रमण छिपाते हैं। एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के बच्चे निगेटिव हो रहे हैं, क्योंकि दवाइयों के साथ मां की अच्छी सेहत और सकारात्मक सोच का सुझाव दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed