फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gyan vigyan mela

संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का समापन सत्र

Wed, 30 Dec 2020 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
gyan vigyan mela
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सफल प्रतिभागी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का आईना है भारत
विज्ञापन

संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का समापन सत्र
विद्या मंदिरों के बच्चों की प्रस्तुति रही शानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत में विज्ञान की उज्जवल परंपरा रही है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत दुनिया को ज्ञान प्रदान करता रहा है। गणित के क्षेत्र में भारत ने शून्य और अनंत, एक से नौ तक की गिनती दुनिया को दिया। भारत दुनिया का आईना है। यहीं के वैज्ञानिक पूरी दुनिया पर राज कर रहे हैं। उक्त बातें रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रभारी राकेश मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह बुधवार को विद्या भारती गोरक्ष प्रांत सिद्धार्थनगर संकुल के तत्वावधान में आयोजित संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक रामानुजन ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजू जब एवं भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष सिंह ने कहा कि पूरा देश केवल वैज्ञानिकों के बल पर चल रहा है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाओं को निखार मिलता है। बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू चौहान ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य गोविंद सिंह ने किया। निमिष शुक्ल, प्रेम नारायण त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप मिश्र, शिव शंकर पांडेय, रमा मिश्रा, नेहा मिश्रा, नागेंद्र प्रताप यादव, गिरीश मौर्य, रवि प्रकाश मिश्र, राज किशोर चौधरी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव समेत समस्त आचार्य एवं भैया-बहनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed