{"_id":"5707f5884f1c1bfa70c810d2","slug":"gunje-the-house-of-the-mother-of-jai-mata-di-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय माता दी के जयकारे से गूंजे माता के भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय माता दी के जयकारे से गूंजे माता के भवन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता’... जैसे मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया। शक्ति की उपासना के विशेष काल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पहुंचकर शीश नवाया और नारियल-चुनरी अर्पित किया। मां के दर्शन के लिए भक्त उत्साहित रहे। वातावरण में पूरे दिन शक्ति स्वरूपा के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश की भी स्थापना की गई।
शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की भीड़ देवी दर्शन के लिए मंदिरों की ओर बढ़ने लगी थी। हाथों में नारियल-चुनरी लिए महिला-पुरुष देवी के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचे और शीश नवाकर कृपापात्र बनाने की कामना की। नगर के सिंहेश्वरी मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही।
हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजन-अर्चन का क्रम जोरों पर रहा। जोगिया स्थित जोगमाया मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। लंबी कतारों में लगकर महिलाओं-पुरुषों ने देवी के दर्शन किए और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
भीड़-भाड़ के चलते यहां मेले का दृश्य बना रहा। बर्डपुर स्थित दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ घोसवा, देवीयपुर में स्थित समय माता, सिकरी के समय माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। जिले से सटे महराजगंज के लेहड़ा स्थित मां दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जिले से श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।