फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Group of Korean Buddhist monks were happy to welcome

Siddharthnagar News: स्वागत से खुश दिखा कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का दल

Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Group of Korean Buddhist monks were happy to welcome
जिगिना माफी पहुंचा कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का दल।
इटवा। दक्षिण कोरिया की सागवाल समिति की तरफ से भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकला 200 बौद्ध भिक्षुओं का दल शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे बढनी ब्लॉक के सूर्या महाविद्यालय परसा से चलकर इटवा क्षेत्र के कोपवा टीला ग्राम जिगिना माफी पहुंचा। यहां उनका स्वागत तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती एसीओ हरीशचंद्र व एसडीएम इटवा कर्मेंद्र ने किया। शुक्रवार को जिगिना माफी पहुंचे कोरियाई दल का इन अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। कोरियाई दल स्वागत से काफी खुश दिखा। उन्होंने भारत के लोगों की प्रशंसा की। कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का दल शाम पांच बजे कोपवा टीले के पास स्थित मैदान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद अस्थाई टेंट में आराम करने चले गए। 2.30 बजे रात को कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का दल बिस्कोहर होते हुए जनपद बलरामपुर की सीमा में प्रवेश करते हुए जैतापुर से आगे सदवापुर के लिए प्रस्थान कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed