फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   group marriage organized

बेटियों की शादी कराना पुनीत कार्य : सांसद

Sun, 06 Dec 2020 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
group marriage organized
सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते सांसद जगदंबिका पाल। इस दौरान मास्क ल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेटियों की शादी कराना पुनीत कार्य : सांसद
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील परिसर में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का शोहरतगढ़ तहसील परिसर में आयोजन किया। इसमें 13 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बेटियों की शादी कराना सरकार का पुनीत कार्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी में सहयोग देना प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस योजना के माध्यम से बेटियों की शादी के लिए परेशान गरीब परिवार को बहुत मदद मिलती है। सरकार इसी तरह के कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका जागरूक होकर लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की है। सांसद ने सभी जोड़ों को 51 हजार रुपये का चेक और 10 हजार रुपये के घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपहार में दिए। इस दौरान एसडीएम शिव मूर्ति सिंह, तहसीलदार धर्मवीर गौतम, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, हिंदू वाहिनी देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, बढ़नी बीडीओ सतीश सिंह, नगर पंचायत बढ़नी के ईओ राजन गुप्ता, शिवकुमार, अभय सिंह, अनुज चौधरी, पिंटू पाठक, सौरभ गुप्ता, अनिल अग्रहरि, शिवाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed