फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gram parikrama campaign started from Gauragarh intersection

Siddharthnagar News: गौरागढ़ चौराहे से ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ

Tue, 13 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gram parikrama campaign started from Gauragarh intersection
बांसी। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के मिठवल मंडल स्थित गौरागढ़ चौराहे पर सोमवार को ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 50 हजार ग्राम सभाओं में लोगों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्मा प्रसाद पाठक ने कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसान मोर्चा की जरफ से ग्राम परिक्रमा का बृहद अभियान चलाया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश में 1,72,000 स्थानों पर प्रवास का लक्ष्य तय किया गया है। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए 12 फरवरी से 15 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों को सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में बताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र मिश्र नितेश ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नीरजमणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, मनीष शुक्ल के अलावा श्रवण कुमार, गोपाल त्रिपाठी , अनूप भट्ट आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed