{"_id":"64a0704244cdf79e350f8668","slug":"governments-marriage-scheme-became-a-boon-for-poor-families-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-678-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी सरकार की विवाह योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी सरकार की विवाह योजना
Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 पात्र लाभार्थियों को 35-35 हजार रुपये के चेक का वितरण किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की ऐसे गरीब, असहाय, बीमार लोग जिन्हें अपनी बालिग बच्चियों के विवाह की चिंता पैसे की कमी के कारण सताती थी, उनकी इस चिंता को दूर करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब परिवार की बच्चियों की शादी का बीड़ा उठाते हुए 51 हजार की सहायता राशि लोगो को देने का काम किया है।
विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिन्हें अपनी पुत्रियों के विवाह में धन की कमी आड़े आती थी उन्हें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसी बच्चियों के विवाह का सपना आसान बनाया है। यदि आप पुत्री के विवाह की सहायता के लिए ऑनलाइन फार्म भरते है तो 51 हजार, यदि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत लाभ लेते है तो विवाह के कई सामानों दुल्हन का कपड़ा, कुछ जेवर, बर्तन के अलावा 35 हजार रुपये की सहायता राशि भी मिलती है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि जनता के लाभ के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत कई योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है। जिसका सीधा सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो को मिल रहा है। 35 हजार रुपये की धनराशि सीधे बच्चियों के बैंक खाते में जायेंगे। कार्यक्रम में तरन्नुम खातून, अजबून, फरीदा, प्रीति, सुकन्या राजभर, मोबीना खातून, विद्या, प्रियंका, अंजली, मुस्कान कौर को चेक वितरित किया गया। नगर पालिका ईओ मुकेश चौधरी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।