फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   governer saw kapilvastu stoop

कपिलवस्तु के मुख्य स्तूप का दर्शन, संग्रहालय का अवलोकन

Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
governer saw kapilvastu stoop
कपिलवस्तु स्तुप को देखती राज्यपाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-
विज्ञापन

राज्यपाल ने कपिलवस्तु के मुख्य स्तूप के दर्शन किए
संग्रहालय में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ीं कृतियों का अवलोकन किया
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थ विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पहुंची, जहां दर्शन कर इसकी महत्ता के बारे में अफसरों से जानकारी ली। कपिलवस्तु संग्रहालय में बुद्ध भगवान के जीवन से जुड़ीं कृतियों का अवलोकन किया।
प्रदेश में राज्यपाल बनने के बाद पहली बार सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु के दीक्षांत समारोह में आईं आनंदी बेन पटेल ने कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप के दर्शन किए। मौजूद आयुक्त अनिल कुमार सागर, डीएम दीपक मीणा से इस स्थल की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद विवि परिसर स्थित कपिलवस्तु संग्रहालय में पहुंचकर बुद्ध से जुड़ीं कृतियों का अवलोकन किया। अंत में विवि के सभागार में प्राचार्य, प्रबंधकों व शिक्षकों की बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के श्त-प्रतिशत क्रियान्वयन के साथ ही लाभान्वित कराने के लिए गांवों को गोद, टीबी रोग मुक्त 2025 के लक्ष्य में सक्रिय सहभागिता करते हुए ऐसे बच्चों को गोद लेने का आह्वान किया। केंद्रीय योजनाओं की प्रस्तुतीकरणी भी देखी। राज्यपाल ने कहा कि नीति आयोग का जिला होने के कारण प्राथमिक से लगायत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के 50 बच्चे भी सम्मानित
सिद्धार्थ विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूली बच्चों को राज्यपाल ने ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों के साथ स्कूली बैग देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित होने वालों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर समेत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर व बूड़ा की 50 बच्चियां शामिल थीं। राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान का भंडार भरने के लिए छोटे बच्चों से ही पहल होनी चाहिए। कहा कि इन्हें किताबें मिली हैं। ये शिक्षकों का दायित्व है किताबों को पढ़ाएं और उनसे पूछें भी। उस पर सवाल जवाब भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed