{"_id":"578d12324f1c1b9d32c4c19a","slug":"got-the-village-community-land-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
फत्तेपुर गांव में अवैध निर्माण को ढहाता जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर पक्का निर्माण जेसीबी से ढहा दिया। चेतावनी भी दी कि किसी भी गांव सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की अगर शिकायत मिली तो उसे हरहाल में खाली करवाया जाएगा। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के इल्तजा हुसैन, नूरुल हसन, नौसा, मंजर आदि ने कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में मौजूद सरकारी जमीन गाटा संख्या 81 खलिहान भूमि पर कुछ लोगों पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने का आरोप लगाया था।
इसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र ने हलका लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजकर पैमाइश करवाई और रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को फोर्स के साथ पहुंचकर कब्जा हटवाया। अवैध कब्जा धारक आरिफ हुसैन व अताउल्लाह के घर की बाउंड्री ढहा दी गई। बाकी जमीनों को खाली कराने के लिए निषानदेही करवा दी गई है। इस दौरान सीओ राजपाल सिंह, भवानीगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, हलका कानूनगो अशरफी लाल, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव, एसआई नित्यानंद यादव, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।