{"_id":"65a83cf44ef53293f603c889","slug":"gorakhpur-siddharthnagar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11572-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोरखपुर, सिद्धार्थनगर समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोरखपुर, सिद्धार्थनगर समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Thu, 18 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी कैंप मुख्यालय पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते जवान।
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा मुख्यालय कटया दुबे में आयोजित चार दिवसीय अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर, 43वीं वाहिनी, 66वीं वाहिनी और 9वीं वाहिनी की टीम ने जीत दर्ज की। इन टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया कि क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गोरखपुर के निर्देशानुसार 43वीं वाहिनी में चार दिवसीय अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन में क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर, 43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर, 50वीं वाहिनी बलरामपुर, 22वीं वाहिनी महराजगंज, 66वीं वाहिनी कैंपियरगंज और 9वीं वाहिनी बलरामपुर के बीच लीग मैच खेला गया। लीग मैच के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर और 43वीं वाहिनी, 22वीं वाहिनी और 9वीं वाहिनी, 66वीं वाहिनी और 50वी वाहिनी, 43वीं वाहिनी और 09वीं वाहिनी तथा 22वीं वाहिनी और 50वीं वाहिनी के बीच मैच खेला गया, जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर, 43वीं वाहिनी, 66वीं वाहिनी और 9वीं वाहिनी की टीम ने जीत दर्ज सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। कल इन चारों दलों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर की तरफ से मुख्य आरक्षी भरपूर सिंह, आरक्षी वीवी रेड्डी, 9वीं वाहिनी से मुख्य आरक्षी ममन सिंह, आरक्षी अर्शदीप सिंह, 66वीं वाहिनी से आरक्षी मनोरंजन ओझा, सुमित कुमार और 43वीं वाहिनी से आरक्षी संदीप भाटी, आरक्षी सागर पंटरो राजाधुरई ई ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।