फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Goodbye 2020, many hopes from new year

अलविदा 2020, नये साल से कई उम्मीद

Thu, 31 Dec 2020 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Goodbye 2020, many hopes from new year
अलविदा 2020, नये साल से कई उम्मीद
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का संचालन, केंद्रीय विद्यालय, पुलिस कर्मियों को बैरक, कॉमन सर्विस सेंटर की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल के बीच गुजरा वर्ष 2020 जनपद के लोगों के लिए परेशानी भरा जरूर रहा। मगर यह वर्ष जिले के लोगों को बहुत कुछ मिला। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, सड़क के क्षेत्र में कई कार्य शुरू हुए। इनमें कुछ परियोजनाएं अधूरी हैं। उम्मीद है कि नववर्ष में लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय का संचालन अपने भवन में शुरू होगा। एनएच के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर में जाम की समस्या खत्म होगी और आवागमन सुलभ होगा। जिला स्तरीय कॉमन सर्विस सेंटर के शुरू होने से ई-तकनीकी को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता को सहूलियत मिलेगी। कई उम्मीदों के साथ नववर्ष का आगाज होगा।
पुलिस कर्मियों को मिलेगा अपना आवास
जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभलाने वाले सुरक्षा कर्मियों के लिए नववर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आवास के लिए परेशान पुलिस कर्मियों के रहने की समस्या दूर होगी। वर्ष 2020 में तीन नए बैरक निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2021 में पुलिस कर्मियों को सौगात के रूप में मिल जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कैंटीन मिली
पुलिस कर्मियों को वर्ष 2020 में केंद्रीय कैंटीन मिली। जो पुलिस महकमे के लिए बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से यहां पर कैंटीन नहीं थी। कैंटीन के खुल जाने से पुलिस कर्मियों को अच्छे सामान उचित मूल्य पर मिला रहा है। इसके लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में लगेंगे चार चांद
जिले में नए वर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। हाल ही में भर्ती हुए 90 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग चल रही है। आने वाले वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त करके यह लोग सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे। माना जा रहा है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
मेडिकल कॉलेज शुरू होने की उम्मीद
जिले के लोगों को वर्ष 2020 में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2021 में जनपद वासियों को यहीं पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ मिलने लगे। उन्हें दवा के लिए गोरखपुर और लखनऊ का चक्कर न लगाना पड़े।
अपने भवन में चलेगा केंद्रीय विद्यालय
शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय जनपद वासियों के लिए बड़ी सौगात है। अभी तक किराये के भवन में संचालित हो रहा केंद्रीय विद्यालय नए सत्र से अपने भवन में शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। नये सत्र से विद्यालय खुद के भवन में चलेगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
जाम की समस्या होगी दूर, सुलभ होगा आवागमन
अलविदा 2020 में आवागमन को सुलभ बनाने के लिए जिले में कई सड़कों का निर्माण हुआ। लोगों की सुविधाएं बढ़ी। मुख्यालय पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ जो अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि नववर्ष में इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इस पर आवागमन शुरू होने से ट्रेन आने के बाद नगर में लगने वाले घंटों जाम से मुक्ति मिलेगी। लोगों के समय का तो बचत होगी और ईधन की बर्बादी भी कम होगी।

मिलेगा ई-सुविधा का लाभ
ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को जनता को लाभ मिले। इसके लिए वर्ष 2020 में जिलास्तरीय कॉमन सर्विस सेंटर की सौगात मिल गई। भवन निर्माण सहित अन्य सुविधाओं के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया। डीआईओएस कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी हो गया। उम्मीद है कि नए वर्ष में भवन निर्माण होने के साथ ही एक छत के नीचे आसानी से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed