फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gonda defeated kushinagar

Siddharthnagar News: गोंडा ने कुशीनगर को हराया

Mon, 16 Oct 2023 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
gonda defeated kushinagar
अभिषेक ने गेंद व बल्ले से किया कमाल, 57 रन पर सिमटा कुशीनगर
विज्ञापन




फोटो-



जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन रविवार को लीग मैच में जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा ने 133 रनों से कुशीनगर क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। अमन ने चार व अभिषेक ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम में 57 रन पर ही सिमट गई।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में कुशीनगर जिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई गोंडा की टीम निर्धारित 40 ओवरों में से 34.1 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें अभिषेक ने 67, सत्यम ने 26 व सार्थक ने 14 रनों का योगदान दिया। कुशीनगर की तरफ से इरफान ने चार, राम ने दो व आदिल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की पूरी टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें इरफान ने 10 रन, रोहित ने सात, व आदिल ने छह रन का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर के अमन ने चार व अभिषेक ने तीन विकेट ने चटकाएं। मैन ऑफ द मैच अभिषेक को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साबिर अंसारी, शफीकुर्रहमान, प्रयाग यादव, सिद्धार्थनगर संगठन के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, शशिकांत पांडेय, पन्नू सरोज, अरविंद गुप्ता, वशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed