फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gomtinagar Express service will start, train for Lucknow will be available in the afternoon also

Siddharthnagar News: गोमतीनगर एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी, दोपहर में भी मिलेगी लखनऊ के लिए ट्रेन

Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gomtinagar Express service will start, train for Lucknow will be available in the afternoon also
सिद्धार्थनगर। दिन में लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर दोपहर में संचालित होने वाली ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। 18 मार्च से गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस सेवा शुरू हो जाएगी। ट्रेन में चल रहे कन्वेंशनल कोच को आधुनिक एलएचबी कोच से बदला जाएगा। इससे गाड़ी के रेक संरचना में परिवर्तन होगा। जिले से होकर जाने वाली गोमतीनगर ट्रेन में 12 कन्वेंशनल कोच के स्थान पर 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाने से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार 15081-15082 गोरखपुर-गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 18 मार्च से जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के सात, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 10 और वातानुकूलित कुर्सीयान के तीन कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दोपहर में भी गोमतीनगर तक जाने के लिए बस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जबकि, ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को भीड़ से भी राहत मिलेगी। सवंाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed