{"_id":"65db9c1c9ac90a0dfc05aab4","slug":"gold-medals-given-to-65-children-in-jalse-e-dastar-bandi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113396-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलसे-ए-दस्तार बंदी में 65 बच्चों को दिए गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलसे-ए-दस्तार बंदी में 65 बच्चों को दिए गोल्ड मेडल
Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। नगर के बैदौला चौराहा स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत गरीब नवाज व टेक्निकल इंस्टिट्यूट में शनिवार की रात सालाना जलसे-ए-दस्तारबंदी (सिल्वर जुबली) व फातिहा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे से शिक्षा पूरी करने वाले 65 बच्चों को फजीलत, अलमियत आदि की डिग्री दी गई।
मुख्य अतिथि बेलहरी शरीफ फैजाबाद के मौलाना सैयद अब्दुल रब ने कहा कि शिक्षा मौजूदा वक्त में हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षा हासिल करने के लिए हमें कहीं भी जाना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। मुफ्ती मोहम्मद मुख्तारुल हसन बगदादी ने कहा कि हमें नेकी और भलाई का रास्ता अपनाना चाहिए। सैयद मोहम्मद अजमल हुसैन अशर्फी, किछौछा शरीफ ने कहा कि मदरसे में भी अब शिक्षा का बेहतर माहौल बन गया है। हाफिज अरबाब फारूकी ने कहा कि बच्चों को हर विषय में जानकारी होनी चाहिए। प्रोग्राम में कुल 65 बच्चों को फजीलत, अलमियत, हिफ्ज व किरात की डिग्री दी गई।
कार्यक्रम की निगरानी दारुल उलूम अहले सुन्नत गरीब नवाज के सदर मौलाना मकसूद अकरम ने की और संचालन मोइन अख्तर ने किया। इस दौरान शायर आरिफ मुशाहिदी व इश्तियाक अहमद नेपाली ने अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम में मौलाना निसार, मौलाना सफीक निजामी, मौलाना आरिफ, मौलाना नसीम, मोहम्मद आरिफ रजा, मौलाना अतिउल्लाह, मौलाना अरशद, मुफ्ती इजहार, कारी अबरार, डॉ. मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी, हाशिम अशर्फी, सभासद मो नसीम, परवेज अहमद, निमतुल्लाह आदि मौजूद रहे।