फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls were informed about protection against crimes against women and cybercrimes.

Siddharthnagar News: बालिकाओं को महिला और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girls were informed about protection against crimes against women and cybercrimes.
ढेबरूआ। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को थाना ढेबरूआ की मिशन शक्ति टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय परसोहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालिकाओं को महिला और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

टीम ने बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध और साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। इस दौरान मिशन शक्ति-5.0 का स्टीकर भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सोमनाथ शर्मा, कांस्टेबल बृजेश गौतम, महिला आरक्षी दीपिका तिवारी और अंजली वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed