फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girls told that rapeist should be hang

बेटियां बोलीं, दरिंदो को दी जाए फांसी

Sat, 30 Nov 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
girls told that rapeist should be hang
बेटियां बोली, दरिंदों को दी जाए फांसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। दिल्ली के निर्भयाकांड की याद आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में श्रीगुरू नानक एकेडमी की छात्राओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम त्रिभुवन को सौंपा। छात्राओं ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

छात्राओं ने कहा कि निर्भया कांड के बावजूद भी देश में शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही है। अब तक घर से बाजार जाने से भी डर लगने लगा है। सरकार को ऐसे लोगों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। स्कूल की रिया खान, प्रीति, रागिनी, प्रतिमा, रश्मि, फरहीन, जया, संस्कृति, मुस्कान आदि ने हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की है। इस दौरान सीओ महेंद्र सिंह देव, इंस्पेक्टर केडी सिंह, एसआई आरपी सिंह, प्रधानाचार्य परमजीत सिंह भाटिया, अजीम रिजवी, आरएन पांडेय, श्रद्धा मिश्रा, दीपा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed