फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls batting on the cricket pitch

Siddharthnagar News: क्रिकेट की पिच पर बेटियों की बैटिंग

Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girls batting on the cricket pitch
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलतीं यशस्वी ​सिंह।
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब बेटियां भी क्रिकेट की पिच पर बैटिंग करते हुए नजर आ रही हैं। जिले में बेटियों की क्रिकेट टीम बन गई है। जिले में महिला दिवस के मौके पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के किसी भी जिले से महिला क्रिकेट टीम नहीं बन पाई है। मंडलीय प्रतियोगिता हुई तो तीनों जिलों की खिलाड़ियों को मिलाकर महिला टीम बनाई गई थी। उस समय जिले में महिला क्रिकेटरों की संख्या 8 हो पाई थी, लेकिन बेटियों की क्रिकेट की ओर बढ़े रुझान के कारण अब टीम बन गई है।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में संगीता, मनीषा, सविता और यशस्वी कभी बैटिंग तो कभी बॉलिंग करते हुए नजर आ रही हैं। इनके साथ अनु चौरसिया, खुशी, संगीता, श्रद्धा यादव, दिव्या यादव, शहजादी भी क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। कोच विपिन मणि त्रिपाठी बताते हैं कि महिला टीम नियमित प्रैक्टिस कर रही है। आने वाले दिनों में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लड़कों के साथ खेलकर बेटी बनी क्रिकेटर
शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बेटों के संग खेलकर क्रिकेट में नाम कमाने वाली ऋद्धि सिंह की कामयाबी के बाद क्रिकेट के प्रति बेटियों का रुझान बढ़ा है। कोच विवेक मणि मणि त्रिपाठी ने बताया कि लड़कों के बीच खेलने वाली इकलौती लड़की ऋद्धि इन दिनों बड़ोदरा क्रिकेट क्लब में अंडर-19 व महिला टीम से खेल रही है। कई प्रतियोगिताओं में वह बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed