फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls are liking kurti-plazo in summer

Siddharthnagar News: गर्मी में युवतियों को पसंद आ रहा है कुर्ती-प्लाजो

Sun, 11 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girls are liking kurti-plazo in summer
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी में युवतियों के लिए कुर्ती और प्लाजो पहली पसंद बन गई है। उनकी कोशिश है कि कपड़े ऐसे हों कि वे अच्छी दिखें और गर्मी से भी राहत मिले। इसी प्रकार युवाओं ने लाइट कलर के ढीले कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। बाजार भी युवाओं की बदली पसंद के मुताबिक कपड़ों से भर गया है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में युवतियों के साथ महिलाएं भी सूट और कुर्ती पसंद कर रही हैं। साड़ी की अपेक्षा कुर्ती ज्यादा आरामदायक है। इस बार लाइट कलर पर फ्लावर प्रिंट की कुर्ती और प्लाजो की मांग अधिक है, जबकि कॉटन कपड़े में जयपुरिया सूट और कॉटन फ्राॅक भी पसंद आ रहा है। व्यापारी संजय कसौधन बताते हैं कि गर्मी के मौसम में कपड़े में ट्रेंड बदल गया है। सबसे अधिक कॉटन कपड़े बिक रहे हैं। इसी प्रकार युवाओं में कुर्ता और पैंट की मांग है। कॉटन पैंट और कुर्ता में आराम मिल रहा है। इसकी कीमत एक हजार से सात हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

शहर के एक शो रूम में स्टॉफ मौसमी ने बताया कि गर्मी के मौसम में युवतियां चटख रंग के कपड़े नहीं खरीदती हैं। इसी कारण लाइट कलर वाली कुर्ती ज्यादा बिक रही है। इसकी कीमत एक हजार से छह हजार रुपये तक है। फ्लावर प्रिंट की कुर्तियां खूब बिक रही है, युवक और युवतियां प्लेन टी शर्ट भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed