{"_id":"66e09f59e97699cfbf058e24","slug":"girl-students-accused-of-extortion-video-going-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123880-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्राओं ने धनउगाही का आरोप लगाया, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्राओं ने धनउगाही का आरोप लगाया, वीडियो हो रहा वायरल
Wed, 11 Sep 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। बेलौहा बाजार में स्थित विकास इंटर काॅलेज पढ़ने वाले कक्षा नौ व 11वीं की छात्राओं से फीस के नाम पर अवैध धन वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में ही बड़ी संख्या में एकत्रित छात्राएं वसूले गए धनराशि का ब्योरा बताती दिख रही हैं। जिसमें शिक्षण शुल्क के अलावा कुछ रुपए अतिरिक्त देने की बात सामने आ रही है। हालांकि विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह ने अवैध वसूली की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग विद्यालय में राजनीति कर रहे हैं। अभिभावकों से विद्यालय के सहयोग का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन