{"_id":"64ece0ec6bc3cb0d0f07ca47","slug":"girl-current-returning-after-worship-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3735-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूजा कर लौट रही बालिका करंट के झटके से पानी भरे गड्ढे में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूजा कर लौट रही बालिका करंट के झटके से पानी भरे गड्ढे में गिरी, मौत
Mon, 28 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज स्थित काली मंदिर के पास की हुई घटना, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज चौराहे पर स्थित काली मंदिर से पूजा कर लौट रही बालिका करंट के झटके से गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में भरे पारी में डूबकर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नए मकान के निर्माण के लिए बिजली कनेक्शन लिया गया था। तार नीचे होने और पानी की वजह से बालिका मकान की नींव से होकर जा रही थी। तभी वह तार के संपर्क में आ गई। तार कटा होने के कारण झटका लगा और उसकी जान चली गई। लोगों का कहना है कि तार नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर सात भरत नगर निवासी सुधीराम की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया सावन माह के अंतिम सोमवार को सुबह आठ बजे भारतभारी शिव मंदिर पर जलाभिषेक व पूजा करके वापस मोतीगंज में स्थित काली मां की मंदिर में पूजा करने गई थी। बताया जा रहा है कि पूजा करके घर आ रही थी। आते समय नवनिर्मित मकान की नींव के ऊपर से वापस आ रही थी। नींव के ऊपर बिजली का तार लगा हुआ था। चलते समय पैर डगमगा गया और प्रिया का हाथ और सिर तार को छू गया। तार जगह-जगह कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद झटका लगा और बगल में छोटा सा गड्ढा था, बारिश की वजह से वह भरा हुआ था। उसमें गिरने के कारण वह संभल नहीं पाई और डूब गई। घटना देखकर साथ गए छोटे-छोटे बच्चे भागते हुए घर पहुंचे और इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को बाहर निकालकर घर लेकर चले आए। बताते हैं कि सुधीराम के एक लड़का और एक लड़की थी। लड़की भारतभारी के सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 5वीं की छात्रा थी। मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जबकि पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए आग्रह भी किया और समझाया भी।
-- -
बोले बिजली निगम के जिम्मेदार
जहां हादसा हुआ है, वहां प्लाटिंग हुई है। जहां पर एलटी तार गया हुआ है। लड़की दीवार के ऊपर से जा रही थी। उसका हाथ लग जाने से करंट लगा है। तार कहीं कटा हुआ था। जिससे यह घटना हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। तार को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
कमल शर्मा, जेई रीवा बिजली सब स्टेशन
-- -
बोले जिम्मेदार
हादसे के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रमेश यादव, अपराध निरीक्षक थाना डुमरियागंज