फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl child falls in river, teenager drowned in rescue, both died

डूबती बच्ची को बचाने नदी में कूदा बालक, दोनों की मौत

Sat, 27 Feb 2021 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Girl child falls in river, teenager drowned in rescue, both died
नदी में गिरी बच्ची, बचाने में किशोर भी डूबा, दोनों की मौत
विज्ञापन

महदेवा गांव में हुआ हादसा, खेलते समय फिसलकर कूड़ा नदी में गिरी थी छह वर्षीय फैजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महदेवा गांव में शनिवार शाम खेलते समय छह साल की बच्ची कूड़ा नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए साथ खेल रहे किशोर ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह बच्ची को बचाने में कामयाब नहीं हुआ। दोनों बहते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

सदर थाना क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी अकरम की छह वर्षीय बेटी फैजा कूड़ा नदी के तट पर खेल रही थी। इसी दौरान वह फिसलकर नदी में गिर गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख सरफराज (13) पुत्र सेराज ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बचाते समय बच्ची के साथ वह भी गहरे पानी में चला गया। उसने बच्ची को नदी से बाहर निकालने के कोशिश की, लेकिन दोनों डूब गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल सदर राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। गांव में पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed