{"_id":"6668b991323254bf250dd055","slug":"get-vehicles-fit-before-school-starts-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118937-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यालय शुरू होने से पहले करवा लें वाहनों का फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यालय शुरू होने से पहले करवा लें वाहनों का फिटनेस
Wed, 12 Jun 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
- जांच में अनफिट मिलने वाले वाहनों होंगे सीज
- सहायक संभागीय परिवहन विभाग तैयारी में जुटा
- जांच के दौरान चालक के प्रमाणपत्र की भी होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर विद्यालय में वाहन चलवा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। विद्यालय शुरू होने से पहले वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र बनवा लें और उसकी जांच करा लें। अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो वाहनों के फिटनेस जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। जांच में पकड़े जाने के बाद वाहन सीज करने के साथ संभागीय परिवहन विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
विद्यालयों में लगे वाहनों से होने वाले हादसे को देखते हुए शासन सख्त है। आकड़ों के मुताबिक जिले में 550 बस व अन्य वाहन स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश हैं कि अनफिट वाहन किसी भी हाल में विद्यालय में नहीं चलेंगे। अगर कोई चलाते हुए जांच में पाया गया तो सीज और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय शुरू होते ही संभागीय परिवहन विभाग फिटनेस की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसलिए विद्यालय शुरू होने से पहले वाहन के फिटनेस की जांच करवा लें और प्रमाणपत्र बनवा लें, क्योंकि जांच में पकड़े जाने के बाद कार्रवाई तय है।
इस संबंध में एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों के वाहनों को नोटिस भेजने के साथ जांच में अनफिट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
इन बिंदुओं की जांच करेगी टीम
विद्यालय के वाहनों की जांच में फायर सिलिंडर, मेडिकल किट, बस पर विद्यालय प्रबंधक का नाम, मोबाइल नंबर, चालक का अनुभव प्रमाण सहित अन्य प्रमाण पत्र देखा जाएगा।