{"_id":"6abaaab195f43fe0030b8bb5","slug":"siddharthnagar-news-gen-alpha-angry-dirty-water-at-school-highway-blocked-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165448-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में जेन अल्फा : स्कूल में गंदा पानी, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में जेन अल्फा : स्कूल में गंदा पानी, हाईवे जाम
Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
शहर के एनएच 28 पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान लगा हुआ जाम। संवाद
सिद्धार्थनगर। नगर के जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में एनएच के नाले का पानी विद्यालय परिसर में करीब एक फुट पानी लग गया। जलभराव और कीचड़ के कारण परेशान जेन अल्फा का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय से निकलकर एनएच-730 बांसी-बस्ती हाईवे पर पहुंच गए और नाला बंद कराने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अफसरों ने समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब 45 मिनट तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
सनई सकतपुर स्थित जय किसान इंटर कॉलेज एनएच-730 के किनारे है। विद्यालय में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले तीन दिन से हुई बारिश और हाईवे के नाले का पानी विद्यालय परिसर में आने के कारण यहां तालाब जैसी स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कई छात्र पानी और कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हुए और उनके कपड़े खराब हो गए।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे छात्रों का आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय के गेट से निकलकर हाईवे पर पहुंच गए और नाला बंद कराने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। छात्रों को सड़क पर जाते देखकर शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहले शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह और इसके बाद एसडीएम सदर निखिल चक्रवर्ती और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने छात्रों को समझाया और प्रभारी प्रधानाचार्य से बातचीत की। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद छात्र हाईवे से हट गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 45 मिनट बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली। इसके बाद छात्रों की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित सामूहिक मांगपत्र एसडीएम को सौंपा गया। इसमें विद्यालय परिसर में आने वाले नाले के पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य श्यामानंद श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे के नाले का पानी विद्यालय परिसर में आने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है और कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या के संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया था। सोमवार को बच्चे अचानक आक्रोशित होकर विरोध करने लगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी गई। समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग
छात्रों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में एनएच-28 की नाली और सीवर का गंदा पानी कई वर्षों से विद्यालय परिसर में आ रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है और पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में मामले की तत्काल जांच कराकर समस्या का स्थायी और समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई है। साथ ही लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग भी की गई।
तत्काल नाले का पानी दूसरी ओर मोड़ा गया
मामले की जानकारी के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से जेसीबी मंगाकर नाले के पानी को विद्यालय की ओर आने से रोककर उसका रुख दूसरी ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इससे तत्काल विद्यालय परिसर में पानी आने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
बोले जिम्मेदार
विद्यालय के छात्रों की ओर से हाईवे जाम किए जाने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। छात्रों से बातचीत कर उन्हें विद्यालय भेजा गया। तत्काल नाले के पानी का रुख दूसरी ओर मोड़ने का काम कराया गया है, जिससे फिलहाल विद्यालय में पानी आने की समस्या से राहत मिल सके।
- निखिल चक्रवर्ती, एसडीएम सदर