{"_id":"62f69badb01bbc3729226ae2","slug":"get-committment-from-ssb-personels-siddharthnagar-news-gkp446931623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों से लिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों से लिया सुरक्षा का वचन
विज्ञापन
एसएसबी समूह मुख्यालय बढ़नी पर जवानों को राखी बांधती दीपिका शाह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी जवानों से लिया सुरक्षा का वचन
रक्षा बंधन पर्व पर छात्राओं ने राखी बांधी
तुलसियापुर/बढ़नी। रक्षा बंधन पर्व पर छात्राओं ने शुक्रवार को एसएसबी जवानों को राखी बांधी और सुरक्षा का वचन लिया।
सीमा जागरण मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने महादेवा बुजुर्ग बीओपी पर तैनात 50 वीं वाहिनी एसएसबी जवानों की कलाई मेें राखी बांध कर उनसे देश और समाज की सुरक्षा का वचन लिया। जवानों को उर्मिला, रीना, गरिमा, दीपू, चांदनी, राधा, रेखा, सुमन, पिंकी, सिब्बू मौर्या आदि ने राखी बांधी। इस दौरान बीओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार, रोशन लाल, एसडी सिंह, शंकर लाल जाट के साथ सीमा जागरण मंच के नंदलाल चौधरी, पंकज प्रसाद गौड़, हीरालाल, राम आधार आदि मौजूद रहे।
उधर, नेपाल सीमा के बढ़नी में तैनात 50वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों को स्कूल की छात्राओं और दीपिका शाह ने रक्षा सूत्र बांधकर उनसे देश की सुरक्षा का वचन लिया। सहायक सेनानायक दिनेश कुमार ने कहा कि भाई-बहन को प्रेम की डोर में बांधने वाला यह पवित्र त्योहार है। किसी भी बहन से रक्षा सूत्र बंधवाना तो बहुत आसान है, लेकिन इसको जीवन भर निभाना बहुत ही कठिन होता है। एसएसबी जवान यह प्रण लेते हैं कि इस रिश्ते को निभाने के लिए अपने जान की भी बाजी लगाकर देश की तथा बहनों की रक्षा करेंगे। इस दौरान डॉ. राज नारायण उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह, हवलदार श्रीनिवास राव, राधा सिंघल, शौर्य मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।