{"_id":"976badddbb103cf0c3a226089910e481","slug":"gate-titurte-child-not-rushed-master-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट पर ठिठुरते रहे बच्चे, नहीं पहुंचे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट पर ठिठुरते रहे बच्चे, नहीं पहुंचे गुरुजी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक बढ़नी के अंतर्गत एक ही परिसर में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदवा व प्राथमिक विद्यालय इमिलिया सुमाली में गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी विद्यालय खुलने का इंतजार ठंड के मौसम में बाहर खड़े होकर करते रहे। गुरुजी के नहीं आने के बाद बच्चे वापस घर लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार एक पखवाड़े से विद्यालय का ताला नहीं खुला।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदवा पर सुबह 11 बजे स्कूल के बाहर कक्षा छह की बबिता कश्यप, पूजा कश्यप, उमा, संजय, पूजा गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय इमिलिया सुमाली के छात्र सागर गुप्ता, साधना कश्यप, संदीप गुप्ता, उमेश कश्यप, संध्या कश्यप, शशिकांत कश्यप से पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय बंद है। हम लोग शिक्षक के आने का इंतजार कर रहे हैं। अपने शिक्षक का नाम छात्र नहीं बता पाए।
विद्यालय के बगल में मौजूद ग्रामीण रामनरेश पांडेय, अंगद यादव, अमर यादव, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय मिश्र ने बताया कि उक्त विद्यालय एक पखवाड़ा से बंद है। एमडीएम भी कभी-कभार ही बनता है। कई बार इसकी शिकायत मौखिक रुप से विभाग के जिम्मेदारों से की गई। फिर भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस संबंध में बीआरसी बढनी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।