फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gangster accused sent to jail

Siddharthnagar News: गैंगस्टर के आरोपी को भेजा गया जेल

Wed, 11 Oct 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused sent to jail
सिद्धार्थनगर। गिरोह बनाकर अपराध करने वाले फरार चल रहे गैंगस्टर को चिल्हिया पुलिस ने मंगलवार सुबह कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से फरार बदमाश की पुलिस को तलाश थी। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जीशान उर्फ एजान निवासी पल्टा देवी टोला रामगढ़वा थाना चिल्हिया को कश्मीर के पास से पकड़ लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाश को पकड़ने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार दुबे, अब्दुल हन्नान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed