फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gangster accused of torturing mentally handicapped people

Siddharthnagar News: मानसिक दिव्यांग से दरिंदगी करने वालों पर लगा गैंगस्टर

Wed, 04 Oct 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused of torturing mentally handicapped people
गिरोहबंद अपराध करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


मानसिक रूप से कमजोर किशोर व बालक के साथ हुई हैवानियत के केस में पुलिस ने विवेचना करके न्यायालय में दाखिल किय चार्जशीट

पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार अगस्त को हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मानसिक रूप से कमजोर किशोर और बालक से हैवानियत करने के आरोपियों पर पुलिस ने कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। गिरोह बंद अपराध करने की धारा बढ़ने से बेल पाना कठिन हो जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। इस मामले में पुलिस ने घटना 15 के भीतर मामले की विवेचना करके न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है। इस केस में चार बालिग और चार नाबालिग आरोपी हैं।

पथरा थाना क्षेत्र एक गांव के दो अलग-अलग टोले के रहने वाले 10 वर्षीय बालक और 15 वर्षीय किशोर मानसिक रूप से कमजोर थे। गांव के चौराहे पर स्थिति एक मीट शॉप की दुकान चलाने वालों ने उनके साथ चार अगस्त को उनके साथ हैवानियत की। पेशाब पिलाया, नाजुक अंग में हरी मिर्ची डाल दी और पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया था। इस मामले में आठ आरोपी सामने आए थे। जिनके खिलाफ कुकर्म, हत्या का प्रयास और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसमें चार बालिग और चार नाबालिग शामिल थे। नाबालिग बालसुधारगृह बस्ती में हैं। जबकि बालिग आरोपी जेल में बंद हैं। जेल में बंद आरोपियों पर पुलिस ने गिरोह बंद अपराध गैंगस्टर में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से केस को और मजबूती मिलेगी। आरोपी जहां जल्द जमानत नहीं पा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर सजा दिलाने में यह अहम कड़ी साबित होगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि आरोपी सउद फैसल निवासी कोनकटी, सप्पू उर्फ उबैदूर्रहमान निवासी गंगवारे, शेर अली पुत्र रउवाब अली निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा बाजार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


---

वीडियो वायरल होने पर सच आया था सामान

घटना के बारे में परिवार को दोनों बच्चों ने कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन जब वीडिया वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें दिखाया तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि वीडियो में देखा गया कि पहले बच्चों को गाली देकर आरोपी पेशाब पिलाते हैं, फिर पेट्रोल का इंजेक्शन लगाते हैं और जब इससे उनका जी नहीं भरता है तो पेट्रोल से भरा हुआ इंजेक्शन लगा देते हैं। यह देखने के बाद हर कोई आक्रोशित हो जा रहा था। इस कृत्य पर कड़ी से कड़ी सजा देने की लोग मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed