फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gangster accused of brother-in-law and associate who gang-raped and murdered a girl

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म कर युवती की हत्या करने वाले जीजा और सहयोगी पर लगा गैंगस्टर

Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused of brother-in-law and associate who gang-raped and murdered a girl
- हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल में बंद हैं
विज्ञापन


- अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी सुनवाई, पैरवी करके पुलिस लगवाएगी तारीख, जल्द कराएगी सजा

- 29 अप्रैल को चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अप्रैल माह में साली से दरिंदगी करके मौत के घाट उतारने वाले आरोपी जीजा और उसके सहयोगी पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और पुलिस मामले की पैरवी कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी। मौजूदा समय में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। अप्रैल माह में हुई दिलदहला देने वाली इस घटना ने लोगों को दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी थी। कारण इसमें भी दरिंदगी करने के साथ ही दोंनो ने बेरहमी से पिटाई की थी। कपड़े उताकर निवस्त्र करके मरा हुआ मानकर चले गए थे और दो दिन चले इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया था।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 29 अप्रैल को घर से निकली थी। वह पिता के साथ घर में अकेली थी। सुबह गांव से कुछ दूरी पर बाग के पास वह नग्न अवस्था में गंभीर रूप से घायल होकर पड़ी थी। देखने के बाद से ही लोगों ने आशंका जताई थी। उसके साथ अनैतिक करने के साथ ही जान से मारने के नीयत से उसकी पिटाई की गई है। दो दिन चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मृतक के जीजा और मृतक के गांव के ही रहने वाले उसके सहयोगी पर हत्या, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। घटना के बाद पुलिस ने चार्ज शीट न्यायालय में दाखिल किया था। दो दिन पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अब मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू होगा। इसमें पुलिस पैरवी करेगी, जिससे जल्द से जल्द मामले की सुनवाई पूरी हो और आरोपियों को सजा मिल सके।
विज्ञापन


---

ऐसे हुई थी घटना

28 अप्रैल की सुबह आरोपी जीजा की साली से बात हुई थी। रात में मिलने के लिए बुलाया था। वह रात में खाना लेकर आई थी। इसके बाद वह उसके साथ संबंध बनाने की इच्छा जाहिर करने लगा तो वह विरोध करने लगी। इसी बीच उसकी गांव का एक युवक आ गया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर न करने पाए, इसलिए काफी समय तक मुंह बंद कर दिया। जब ज्यादा विरोध करने लगी तो दोनों ने उसे पीटा। इसके बाद फिर युवक ने उसके गले और चेहरे पर पैर से कई बार मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। लोग मरा हुआ समझकर वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

हाल बयां करते हुए रोप पड़ी थी महिला स्वास्थ्यकर्मी

दोनों आरोपियों ने मृतका के साथ ज्यादा क्रूरता थी। जिला अस्पताल में देखने वाली महिला चिकित्सक ने बताया था कि आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दी थी। शायद ही शरीर का कोई हिस्सा बचा था, जहां उसे गंभीर चोट नहीं आई थी। पीटने पर जब वह गिर गई तो चेहरे पर चढ़ने से कई नसे दब गई थीं और हड्डियों में गंभीर चोट पाए गए थे। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने हालत बयां करते हुए रो दिया था।

---

अभियोजन पक्ष पर निर्भर है सजा

यह घटना बहुत ही दुखद था। इसमें आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुकदमे में प्रर्याप्त धारा लगा है, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामका चलने पर अभियोजन पक्ष पर निर्भर है कि कितनी जल्द तारीख और साक्ष्य प्रस्तुत करें। जितनी तेज पैरवी होगी, सजा उतनी जल्द होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में एक माह में भी सजा हो सकती है।

संजय कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता क्राइम, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर



मॉनिटरिंग सेल ने शुरू की मामले की पैरवी

पुलिस कार्यालय में चलने वाले मॉनिटरिंग सेल की टीम की ओर से थानों में संगीन अपराध के मुकदमों में न्यायालय में पैरवी और गवाहों को न्यायालय में पहुंचाकर बयान कराया जाता है। जिससे जल्द से जल्द सजा हो सके। मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि चिल्हिया में हुआ मामले को टारेगट पर लेकर पैरवी शुरू कर दी गई। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिल सके।




बोले जिम्मेदार

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामले की निगरानी की जा रही है। जिससे जल्द से जल्द से दोनों आरोपियों को सजा मिल सके।

अमित कुमार, थानाध्यक्ष चिल्हिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed