फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ganesh Janmotsav concludes with Havan-Puja and Purnahuti.

Siddharthnagar News: हवन-पूजन व पूर्णाहुति के साथ गणेश जन्मोत्सव संपन्न

Mon, 21 Sep 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Janmotsav concludes with Havan-Puja and Purnahuti.
बिस्कोहर। कस्बे में आयोजित आठ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का रविवार को हवन-पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। सुबह से ही सभी सात प्रमुख पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान शुरू हुए, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी पंडालों में आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सभी आयोजन स्थलों पर विशाल भंडारा व महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों महिला, पुरुष और बाल श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। उत्सव को अंतिम दिन तक सफल बनाने में सभी सातों पूजा समितियों के पदाधिकारी व अध्यक्ष पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed