फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fulfillment of BKU panchayat office

पूर्ति कार्यालय पर भाकियू की पंचायत

Fri, 23 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fulfillment of BKU panchayat office
पंचायत करते किसान - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
सिद्धार्थनगर। अपात्रों को गैस कनेक्शन देने, पात्र व्यक्तियों को सूची से हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्ति कार्यालय पर पंचायत लगाई। डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राशन कार्ड से जिन गांवों को संतृप्त किया जा चुका है, इसकी जल्द सूची उपलब्ध कराई जाए। कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जिला पूर्ति कार्यालय के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर की जाए। जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है, उन्हें जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जाए। जिन परिवारों के मुखिया का ही नाम केवल सूची में है, उन परिवार के अन्य सदस्यों को सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

श्रम विभाग से जिन मजदूरों का दो वर्ष पूर्व पंजीकरण हुआ था, उन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है। इसकी जांच कर लाभ दिया जाए। जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरण का पूरा ब्योरा दिया जाए। गड़बड़ बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी, रुद्रनरायन चौबे, इंद्रजीत दुबे, अनिल राव, पंकज वर्मा, निराला मौर्य, वीरेंद्र यादव, शिव प्रसाद, जयराम यादव, राजेश दुबे, छेदी प्रसाद, सीमा देवी और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed