{"_id":"6a23430a5c66b153a9021d54","slug":"fuel-prices-rise-in-nepal-diesel-smuggling-on-the-rise-amid-shortages-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159300-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में महंगा ईंधन...किल्लत के बीच डीजल की तस्करी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में महंगा ईंधन...किल्लत के बीच डीजल की तस्करी तेज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अंतर का लाभ उठाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल तस्करी की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। एसएसबी और लोटन पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार शाम नेपाल सीमा से सटे उचहरिया गांव के पास दो संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से 50 लीटर डीजल बरामद किया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद उन्हें बरामद डीजल सहित ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमित गश्त की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक से डीजल लेकर नेपाल जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस और एसएसबी की टीम उचहरिया गांव के पास पहुंच गई। वहां एक बाइक पर बड़े गैलन लादे दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।
टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो गैलनों में करीब 50 लीटर डीजल मिला। पूछताछ में उनकी पहचान शिवचन लोध निवासी दुबे थुम्हवा वार्ड नंबर-5 थाना रौनिहवा तथा श्रीकेश हरिजन निवासी गुलहरिया वार्ड नंबर-5 थाना गुलहरिया, जनपद रुपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई। अधिकारियों के अनुसार दोनों डीजल के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।
प्रारंभिक जांच में मामला तस्करी से जुड़ा प्रतीत होने पर उन्हें बरामद डीजल समेत ककरहवा कस्टम को सौंप दिया गया।