फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   From tomorrow Navratri, sculptors are busy giving final touches to Durga idols.

Siddharthnagar News: नवरात्र कल से, दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Tue, 01 Oct 2024 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow Navratri, sculptors are busy giving final touches to Durga idols.
-डुमरियागंज थाना क्षेत्र में 92 स्थानों पर आकर्षक पंडालों में स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जैसे-जैसे नवरात्र (दुर्गा पूजा) का पर्व निकट आ रहा है, पूजा पंडालों में स्थापित करने को लेकर दुर्गा प्रतिमाओं को मूर्तिकार युद्ध स्तर पर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शारदीय नवरात्र इस बार बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी पंजा पंडाल को सजाने संवारने में जोर शोर से जुटे दिखाई दे रहे हैं।
डुमरियागंज नगर के बढ़नी रोड पर कोलकाता से आए मूर्तिकार अपनी टोली के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने में एक महीना पूर्व से ही जुटे थे। अब मूर्ति बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। कलाकारों की इस टोली में डुमरियागंज नगर का 19 वर्षीय संतराम गौड़ भी है। उसकी शिल्पकारी और कलाकारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 10 वर्षों यानी नौ वर्ष की उम्र से निरंतर नवरात्र दुर्गा पूजा पर अपने हाथों से मिट्टी को खूबसूरत मूर्ति का रूप देकर उसे सजा कर पंडाल में रखता है।
विज्ञापन

उसके द्वारा बनाई जा रही आकर्षक खूबसूरत मूर्ति लगभग अंतिम चरण में है। प्रतिमा तैयार करने की जब चर्चा होती है तो पश्चिम बंगाल-कोलकाता के कलाकारों की तरफ बरबस ध्यान चला जाता है। जो हर वर्ष यहां पर आते हैं और नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा तथा दीपावली में मां लक्ष्मी की मूर्तियां बनाते हैं, जिसे लोग ऑर्डर देकर और बाजार से खरीद कर उसे पूजा पंडाल में स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed