फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   From today it will be the beginning of Digital India

आज से उसका से होगी डिजिटल इंडिया की शुरुआत

Sat, 13 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
From today it will be the beginning of Digital India
मीडिया से मुखातिब होते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। बस कुछ घंटे और। इसके बाद उसका बाजार भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत करने वाला प्रदेश का पहला ब्लाक बन जाएगा। केंद्र सरकार के संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा खुद यह सौगात देने रविवार को यहां आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे वह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से लैस विकासखंड की ग्राम पंचायतों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सरकार की योजनाओं का हाल जानेंगे। संचार मंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। मंच और पंडाल बनाने में आयोजक जुटे रहे तो अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी कार्यकर्ताओं को सहेजते दिखे।
विज्ञापन

उसका बाजार विकासखंड की 44 ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है। इन ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी, जिससे गांव में बैठकर ही ग्रामीण इंटरनेट के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। वीडियो कांफे्रंसिंग भी हो सकेगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने वाला उसका बाजार प्रदेश का पहला ब्लाक है। यहीं से प्रदेश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी। कार्यक्रम के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार के परिसर में पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन

मंच की साज-सज्जा सहित अन्य तैयारियों को मूर्त रूप देने का क्रम जोरों पर रहा। नगर में हो रहे वृहद कार्यक्रम की अगवानी के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल मुस्तैदी से जुटे रहे। तैयारियों का जायजा लेते हुए पंडाल व मंच बनाने में लगे मजदूरों को निर्देशित करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उसका बाजार के लिए यह बड़ी उपलब्धी है, जो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिलने जा रही है। इसका हिस्सा बनने के लिए लोग उत्साहित हैं। इस मौके पर उनके साथ दिलीप चतुर्वेदी, सच्चिदानंद चौबे, शिवशरण चौरसिया, जयप्रकाश पांडेय, सोमनाथ मिश्रा, सोनू सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed