फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   From the village to the city echoed Happy New Year

गांव से शहर तक गूंज उठा हैप्पी न्यू ईयर

Sun, 31 Dec 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
From the village to the city echoed Happy New Year
न्यू ईयर सेलिब्रेशन
सिद्धार्थनगर। नई उम्मीदें, नई आस, नया जोश और नए उत्साह के साथ नव वर्ष का आगमन हो गया है। नए वर्ष के स्वागत के सबके अपने ढंग हैं और अपने तौर-तरीके हैं। देर रात के बाद से ही हर कोई नए साल के जश्न में डूब गया है। बेशक, यह जश्न मनाने का मौका है। हंसिए, गाइए, दिल खोलकर खुशियां मनाइए। मगर यह अवसर सिर्फ खुशियां मनाने का ही नहीं है। एक नया संकल्प लेने का भी है। संकल्प, समाज और राष्ट्र निर्माण का। जाति-धर्म के झगड़ों और आपसी फूट ने बीते साल में कई दर्द दिए। लोगों के दिलों में दूरियां बनाईं।
विज्ञापन

बीते साल जो भी गिले-शिकवे रहे, अब उन्हें भुलाकर एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। नकारात्मकता के आवरण को छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ समाज से जुड़ने और अपनी अहमियत बताने की आवश्यकता है। आज हम यह प्रण लें कि पुरानी बातों को भुलाकर नई सुबह से नई शुरुआत करेंगे। नए लक्ष्य के लिए आगे बढ़ेंगे। विकास के जो मापदंड किन्हीं कारणों से इस वर्ष पूरे नहीं हो पाए, उसे पाने के लिए अपना सर्वस्व लगा देंगे तो नया साल सही मायने में हम सबके लिए कुछ नया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed