{"_id":"5a37f4874f1c1ba7678c2670","slug":"free-wi-fi-in-every-village-of-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसका के हर गांव में मुफ्त वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसका के हर गांव में मुफ्त वाई-फाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
उसका के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लगा वाई-फाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों के लिए नए वर्ष की शुरुआत खास होने वाली है। इन गांवों को फ्री वाई-फाई की सौगात मिलने जा रही है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पूरे ब्लॉक को हाईटेक बनाने के क्रम में हर ग्राम पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में हॉट स्पॉट लगाए गए हैं। इसके जरिए गांव में किसी भी छोर पर बैठकर उपभोक्ता वाई-फाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। हर दिन एक उपभोक्ता आधे घंटे तक निशुल्क सेवा का लाभ उठाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। खास बात यह कि इस योजना से जुड़ने वाला उसका बाजार पूरे मंडल का पहला ब्लॉक बनेगा।
डिजिटल इंडिया को साकार करने के लिए हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने की कवायद की जा रही है। गांवों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) से जोड़ा जा रहा है। योजना के पहले चरण में जिले के उसका बाजार ब्लॉक को चुना गया है। क्षेत्र के सभी 54 ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्रत्येक गांव में 8-8 हॉटस्पॉट डिवाइस भी इंस्टाल कर दी गई है, जिससे गांव के हर कोने तक आसानी से वाई-फाई सिग्नल पहुंच जाए। अब सिर्फ इसकी शुरुआत की जानी है। योजना के तहत गांव में पहुंचते ही मोबाइल फोन में वाई-फाई का सिग्नल दिखने लगेगा। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का मैसेज आएगा। इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर उपभोक्ता मुफ्त वाई-फाई सेवा से जुड़ सकेंगे। किसी भी मोबाइल फोन से एक दिन में अधिकतम आधे घंटे तक निशुल्क वाई-फाई का लाभ लिया जा सकेगा। यह समय पूरा होते ही वाई-फाई सिग्नल स्वत: चला जाएगा। उपभोक्ताओं को इस वाई-फाई से 100 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट सेवा मिलेगी।
इस संबंध में दूरसंचार विभाग के एसडीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि उसका बाजार ब्लॉक का चयन पूरे रिजन के हाईटेक ब्लाक के रूप में हुआ है। इसे मूर्त रूप देने के लिए सभी 54 ग्राम पंचायतों को एनओएफएन से जोड़ा गया है। हाटस्पार्ट डिवाइस भी लगा दी गई है। प्रत्येक डिवाइस की रेंज 50-60 मीटर तक है। कुछ औपचारिकताओं के बाद 15-20 दिनों में इसे चालू भी कर दिया जाएगा। निशुल्क वाई-फाई की लिमिट आधे घंटे की है। निर्धारित समय से अधिक वाई-फाई सेवा के लिए उपभोक्ताओं को बीएसएनएल से अतिरिक्त चार्ज देकर पासवर्ड प्राप्त करना होगा।