फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   free boring facility

किसानों को मिलेगी निशुल्क बोरिंग की सुविधा

Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
free boring facility
किसानों को मिलेगी निशुल्क बोरिंग की सुविधा
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत दिया जाएगा लाभ
संवाद न्यूूूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत जिले के किसानों को निशुल्क बोरिंग उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में प्रस्तावित पात्र एवं इच्छुक किसान को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी कुमार शुक्ल का कहना है कि आवेदन के बाद चयनित किसानों को निशुल्क बोरिंग उपलब्ध कराया जाएगा।
खेतों की सिंचाई क्षमता बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए सामान्य एवं अनुसूचित जाति के लघु और सीमांत किसानों को बोरिंग (30 मीटर गहराई तक की 110 एमएम व्यास) योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत की खुली बैठक में प्रस्तावित पात्र एवं इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पूर्व में इस योजना का लाभ ले चुके किसान अब इसके पात्र नहीं होंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसान ही इस योजना के पात्र होंगे, जो किसान इसमें पंजीकृत नहीं है, उन्हें पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर पंजीकरण अपलोड करना होगा। ऐसे किसान जो कृषि अथवा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकृत हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

-----------
कालानमक उत्पादक क्षेत्र को प्राथमिकता
एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले में चयनित कालानमक के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे क्षेत्र जहां इसकी खेती होती है। वहां के किसानों को निशुल्क बोरिंग देने में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किए गए गांवों के किसानों को इस योजना के तहत वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीडीओ करेंगे जागरूक
जिले के सभी 14 ब्लॉकों में किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास अधिकारियों की होगी। सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी कुमार शुक्ल का कहना है कि चयन के बाद बोरिंग पूर्ण हो जाने पर लाभार्थी को बोरिंग का पंजीकरण भूगर्भ जल विभाग के पोर्टल पर कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed