{"_id":"6318e4c6b6479019fe70f964","slug":"free-animals-should-be-sent-to-cowshed-siddharthnagar-news-gkp4497406104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाने की मांग
विज्ञापन
लोटन ब्लॉक परिसर में बीडीओ को मांग पत्र सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाने की मांग
लोटन। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट की ओर से बुधवार को लोटन ब्लॉक परिसर में मासिक पंचायत लगाई गई। इसमें छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लॉक अध्यक्ष छेदी प्रसाद ने बीडीओ से कहा है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाया जाए। ग्राम पंचायत नेतवर में रोजगार सेवक के वकालत करने से विकास कार्य नहीं हो पा रहा है, उन्हें हटाया जाए। ग्राम नेतवर में दो स्वयं सहायता समूह हैं, जिसमें सिर्फ एक ही समूह को कार्य दिया जाता है।
ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में जांच कर गरीबों को पशु शेड मुहैया कराया जाए। सभी गांवों में खुली बैठक करवाकर प्रधानमंत्री आवास दिया जाए। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान अनिल राव ने भी संबोधित किया। मनोज वर्मा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष इलियास अहमद, संतराम गुप्ता, पटेश्वरी चौधरी, सपना गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, दुशाली देवी, प्रमिला, नूरजहा मौजूद रहीं।