फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four vehicles of the MP's convoy collided with each other.

Siddharthnagar News: सांसद के काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईं

Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles of the MP's convoy collided with each other.
क्षतिग्रस्त काफिले की गाड़ी।
सुकरौली। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले में चल रही चार लग्जरी गाड़ियां शुक्रवार दोपहर हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच भाजपा नेता घायल हो गए, जबकि सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सांसद विजय कुमार दुबे गोरखपुर से हाटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे उनका काफिला ढाढ़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचा था। इसी दौरान हाईवे पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण काफिले में चल रही एक कार अचानक रुक गई। सांसद की गाड़ी किसी तरह ओवरटेक करके आगे निकल गई, जबकि पीछे चल रही चार गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे में भाजपा नेता रवीश सिंह सैंथवार, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, छोटेलाल शास्त्री, सत्यनारायण और सभासद जटाशंकर यादव घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तितला चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया गया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जहां मरम्मत कार्य चल रहा था, वहां पर्याप्त दूरी पर संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे की एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed