फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four ultrasound machines, still getting the number after ten days

Siddharthnagar News: अल्ट्रासाउंड की चार मशीनें फिर भी दस दिन बाद मिल रहा नंबर

Fri, 27 Sep 2024 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four ultrasound machines, still getting the number after ten days
मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड के कक्ष में लगा ताला पसरा सन्नाटा। संवाद
-तीन मशीन बंद, एक पर लगती है लंबी कतार
विज्ञापन

- प्रतिदिन 70 से 80 अल्ट्रासाउंड फिर भी आठ दिन बाद मिलती है नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चार अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले वर्ष खरीदी गई थीं, लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट के नहीं होने से तीन मशीन अक्सर बंद रहती है, जिससे मरीजों को लंबी लाइन में लगकर अल्ट्रासाउंड जांच करवानी पड़ती है। मरीजाें की संख्या अधिक होने से उन्हें आठ दिन बाद का नंबर भी दिया जाता है।
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन 13 से 14 सौ मरीज दवा करवाने के लिए आते हैं, जिसमें से 200 से अधिक मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की भी जरूरत होती है। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में मौजूद एक अल्ट्रासाउंड मशीन से प्रतिदिन 70 से 80 मरीजों का जांच की जाती है, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को आठ से दस दिन का नंबर दिया जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चार अल्ट्रासाउंड मशीन मौजूद है, जिसमें से एक मशीन एमसीएच विंग में, एक गायनिक ओटी में, एक एक्सरे के पास सेट की गई है। वहीं एक मशीन इमरजेंसी में लगानी है, लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट के नहीं हाेने से अन्य तीन मशीन अक्सर बंद रहती है। एक रेडियोलाजिस्ट मेडिकल कॉलेज में और भी है, लेकिन कोर्ट केस होने से वह कम समय ही मेडिकल कॉलेज में मौजूद नहीं रहते हैं, जबकि मेडिकोलीगल होने पर ही वह जांच करते है। अभी तक इमरजेंसी में एक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई भी नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एमसीएच विंग के अल्ट्रासाउंड मशीन का खराब है यूपीएस
एमसीएच विंग में लगे अल्ट्रासाउंड मशीन का तीन दिन पहले यूपीएस खराब हो गया था, जिससे एक्स-रे के पास रखी हुई अल्ट्रासाउंड मशीन की यूपीएस लगाई गई थी, लेकिन वह भी बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे खराब हो गई, जिससे दस से 15 मरीजों को वापस जाना पड़ा, जबकि शुक्रवार को भारी बरसात होने से मेडिकल में मरीज नहीं आए। इससे अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने की जरूरत नहीं पड़ी।

-------
वर्जन
इमरजेंसी वार्ड में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। सभी मशीन को संचालन करने के लिए रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही सभी मशीनों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed