{"_id":"6a120a5b92359f8b7c042e05","slug":"four-shops-were-gutted-in-a-fire-in-the-market-destroying-fruits-and-vegetables-worth-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158690-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडी में आग लगने से चार दुकानें जलीं, लाखों की फल-सब्जी जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडी में आग लगने से चार दुकानें जलीं, लाखों की फल-सब्जी जलकर नष्ट
Sun, 24 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल सहियापुर के फल मंडी में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में चार दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने जबतक आग पर काबू पाते तबतक दुकान में रखे 50 लाख से अधिक के फल और सब्जी जलकर नष्ट हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान इटवा पुलिस मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे दुकान के पीछे झाड़ियों से अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से लपटें भयावह हो गईं और पास में खुले अस्थाई टिनशेड से बनीं दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकान में रखा फाइबर का कैरेट जलते ही आग तेजी से फैलने लगीं, जिससे एक के बाद एक कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर जबतक काबू कर पाते तब तक मंडी परिसर में रईस अहमद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रफीक, अब्दुल वहाब, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अहमद, राजेंद्र प्रसाद की दुकानें जल कर राख हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र और तहसीलदार रवि कुमार यादव ने मौके का पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव राजेश सिंह, लेखपाल राजेश आदि लोगों मौजूद रहे। चर्चा है कि मंडी के पास ही एक दिन पहले भी आग लगी थी।ा