फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four months later, the bodies were pulled from the grave

चार माह बाद कब्र से निकाला गया शव

Sun, 15 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Four months later, the bodies were pulled from the grave
बिजनौर के ग्राम बांकपुर के जंगल में रखा का वासु के शव और उसे देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। चार माह पहले दफन किए जा चुके नगर के अशोक नगर वार्ड निवासी शख्स का शव रविवार को कब्र से बाहर निकाला गया। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पूर्व में शव सामान्य मौत मानकर दफना दिया गया था। तीन सितंबर को अशोक नगर वार्ड निवासी बाबूलाल का पुत्र नंदकिशोर (45) सुबह घर से लापता हो गया था। देर शाम उसका शव घर के सामने स्थित गड्ढे में मिला था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने इसे दुर्घटना मानकर शव का पंचनामा कराया और दफन कर दिया। कुछ दिनों बाद बाबूलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की मौत गड्ढे में गिरने से नहीं हुई। उसकी हत्या की गई थी। शक की सुई अपनी बहू व घर में रह रहे एक किराएदार पर जताई। आरोप लगाया था कि दोनों ने मिलकर नंदकिशोर की हत्या की और शव गड्ढे में फेंक दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ माह पहले पत्नी व किराएदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, सीओ महिपाल पाठक व कोतवाल डीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed