{"_id":"6650e22ea52c5763c10e1b14","slug":"four-hours-jamheat-tested-the-pedestrians-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118010-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार घंटे जाम...गर्मी ने ली राहगीरों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार घंटे जाम...गर्मी ने ली राहगीरों की परीक्षा
Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
अशोक मार्ग से साड़ी तिराहा तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक बनी रही जाम की स्थिति
मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और शहर में आने वालों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संसदीय सीट डुमरियागंज के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को बीएसए ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस वजह से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। लगभग चार घंटे ढाई किलोमीटर की दायरे मेें वाहन रेंगते रहे। सहूलियत के लिए गलती से जो लोग इधर से आए, उन्हें गर्मी में जाम में फंसकर पसीना बहाना पड़ा। मेडिकल कॉलेज और अशोक मार्ग से शहर में जाने वालों को काफी समस्या हुई।
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए बीएसए ग्राउंड में व्यवस्था की गई थी। जहां से विधानसभावार पोलिंग पार्टियों को बुलाकर भेजा जाना था। फोर्स और मतदान कर्मियों के लिए मतदान केंद्र तक भेजने के लिए छोटी बड़ी चार हजार से अधिक गाड़ियों को इसी मार्ग से गुजरना था। सुबह 10 से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी। बीएसए ग्राउंड तक आने के लिए चुनावी ड्यूटी में लगे शिक्षक और अन्य कर्मी पहुंचना शुरू कर दिए थे। इससे सुबह 10 बजे से ही सनई चौराहे से जाम लगना शुरू हो गया। स्थिति यह बनी की हाईडिल तिराहा से साड़ी तिराह तक भीषण जाम की स्थिति बन गई। यह हाल तब था, जब चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वाहनों का निकलना शुरू हुआ तो स्थिति और बिकट हो गई।
गर्मी और कड़ी धूप के बीच जो फंसा वह रेंगता रहा। दोपहर दो बजे के बाद तक कुछ राहत मिली, जब पाेलिंग पार्टियों रवाना हो गई। इसमें मेडिकल कॉलेज आने वाले अधिकांश मरीजों को पैदल ही आना पड़ा। वहीं, अशोक मार्ग से होकर शहर में जाने वालों को अधिक परेशानी हुई। वहीं, शहर में जाने वाले अधिकांश लोग कलक्ट्रेट होते हुए खजुरिया के रास्ते शहर में गए। पुलिसकर्मी पूरी तैयारी किए थे और धूप में ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, लेकिन अधिक वाहनों के निकलने से जाने की स्थिति बनी रही है।