{"_id":"65ca7c8280217096060e2194","slug":"four-day-training-of-teachers-begins-at-brc-training-center-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112781-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीआरसी प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षकों का चार दिवसीस प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीआरसी प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षकों का चार दिवसीस प्रशिक्षण शुरू
Tue, 13 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। बीआरसी प्रशिक्षण कक्ष में सोमवार को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षक शशिकांत ने प्रशिक्षुओं को शिक्षा से संबंधित जानकारियां दी। प्रशिक्षक हरिमोहन सिंह ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा व गणित में दक्षता हासिल कराना हैं।
कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निपुण भारत अभियान में कक्षावार भाषा व गणित विषयों में बच्चों को निपुण करने के साथ-साथ कक्षा अनुरुप दक्षता विकसित करना है। प्रशिक्षक संघशील बौद्ध ने बताया कि शुरुआती दिक्कतों के बाद लगातार यह आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है। अध्यापक भी इसमें पूरा उत्साह दिखा रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को हिंदी और गणित विषय को पढ़ाने का तरीका बताया गया है। उनके मुताबिक हर सत्र की शुरुआत में अध्यापकों की एक पूर्व परीक्षा ली जाती है। इसमें उन्हें दस प्रश्नों के उत्तर चार विकल्पों में से चयन करके लिखने होते हैं। अंतिम दिन भी अध्यापकों को एक प्रश्नपत्र दिया जाता है। उससे पता चलता है कि अध्यापकों को इस प्रशिक्षण का कितना फायदा मिल रहा है। पठन-पाठन के नए तौर तरीके सीखकर अध्यापक विद्यार्थियों को नई तरह से विषयों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान राम निवास यादव, विजय पांडेय, अनिल यादव, मनोज कुमार, विनोद कुमार, शालिनी बाजपेयी, किरन, सीमा पटेल, रश्मि जायसवाल, नीलम चौधरी, अर्चना, विमला यादव, माया चौधरी मौजूद रही।