फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Found loopholes in the security system

सुरक्षा व्यवस्था में कमियां मिलीं

Tue, 22 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Found loopholes in the security system
बांसी तिराहे पर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाश ली। डीजीपी के निर्देश के अनुपालन में सदर थाना पुलिस ने मुख्यालय के बैंकों व एटीएम पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान बैंकों की सुरक्षा-व्यवस्था में कई खमियां उजागर हुई। पुलिस ने शिकायत पुस्तिका में सुरक्षा संबंधी लापरवाही की टिप्पणी भी दर्ज की। इसके अलावा पांच घंटे के अभियान में पुलिस ने 45 बाइक सवारों से समन शुल्क वसूला। तीन सवारी में 5 बाइकों का चालान काटा।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित खुफिया रिपेार्ट को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी कानून व्यवस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। एसपी अजय कुमार साहनी ने निर्देश पर सभी सीओ ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के चेकिंग के क्रम में सीओ सदर अकमल खान व एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने एसबीआई मुख्य व कृषि शाखा में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जांच की। सुरक्षा-व्यवस्था में खामियां मिलने पर, शिकायत पुस्तिका में आपत्ति दर्ज की।

बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षा संबंधी सुविधाएं पुख्ता मिली। इलाहाबाद बैंक की शाखा में सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। हूटर भी नहीं काम कर रहा था। सीओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चौबीस घंटे के भीतर ठीक कराने के लिए कहा।

एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा के सब साधन मिले। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने मुख्य स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग किया। बांसी तिराहे पर हुई चेकिंग में बिना हेलमेट के 45 वाहन चालकों से 9 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।


तीन सवारी चल रहे 5 वाहनों का चालान काटा। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed