{"_id":"5d4c546d8ebc3e6cca5d9cfd","slug":"found-53-lakh-heroin-siddharthnagar-news-gkp3170048183","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ध्यानार्थ...
53 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
फोटो-
तस्कर के खिलाफ बाराबंकी में हत्या व मोहाना में पहले से बाइक चोरी के मामले में दर्ज है
सदर पुलिस व एसएसबी 43वीं वाहिनी की संयुक्त टीम में कलेक्ट्रेट के पास से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस व एसएसबी 43वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के पास मुख्य मार्ग से एक तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने 53 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की। तस्कर बाराबंकी जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ बाराबंकी जिले में हत्या और मोहाना थाने में बाइक चोरी के मामले में पहले से केस दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेरोइन लेकरे कलेक्ट्रेट के पास खड़ा है और नेपाल जाने की फिराक में है। इस पर एसएसबी 43वीं वाहिनी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति मुख्य मार्ग पर खड़ा दिखा। जब उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके जेब से 52 ग्राम हेरोइन मिली। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी टिकरा उसमा चंदौली थाना जैदपुर जिला बाराबंकी के रूप में हुई। उसके खिलाफ बाराबंकी जिले में एक हत्या का केस दर्ज है, जो न्यायालय में लंबित है। इसके अलावा मोहाना में बाइक चोरी का केस भी दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सदर डीसी चौधरी, निरीक्षक बाबूलाल, एसआई रमेश साहनी, आरक्षी नीरज कुमार, जितेंद्र यादव, आलोक कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार राना, एसएसबी आरक्षी रामस्वरूप, विजय प्रताप सिंह, चौधरी शिवा भाई और प्रेमसागर मौर्य आदि शामिल थे।